इकबाल ने पकड़े सांप, वन विभाग को सौंपे
बीकानेर | युवा सर्वधर्म सेवाकर्ता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने विभिन्न क्षेत्रों से कोबरा सांप पकड़कर उन्हें वन विभाग के सुपुर्द किए। इकबाल ने बताया कि रेलवे क्वार्टर, तुलसी सर्किल और पीबीएम अस्पताल के पीजी हॉस्टल से बुधवार को कोबरा सांप पकड़कर आमजन को सुरक्षित किया गया।