पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • वरिष्ठ शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी, आज करेंगे अर्द्धनग्न प्रदर्शन

वरिष्ठ शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी, आज करेंगे अर्द्धनग्न प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 में संशोधित परिणाम से चयनित वरिष्ठ शिक्षकों ने कोर्ट के आदेश लागू करवाने की मांग करते हुए बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रखा।

शिक्षा निदेशालय के आगे दिए जा रहे धरने के दौरान रेस्टा के प्रदेश सभाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया कि धरने के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस मौके पर शिक्षकों ने जयकिशन पारीक, गुरुचरण सिंह मान, पृथ्वीराज लेघा और गजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सलावद ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के तहत आज शिक्षा निदेशालय के आगे शिक्षकों द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान नीरज कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, ओमप्रकाश अठवाल, पवन राठी, राजकुमार, आशीष सोनी, नवरतन जोशी, ऋषिराज व्यास, श्रवण सारण आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...