पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • भवन निर्माण श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भवन निर्माण श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भारतीय भवन निर्माण मजदूर संघ की ओर से मंगलवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भवन निर्माण श्रमिकों ने श्रम विभाग की ओर से सहयोग नहीं करने, विकास योजनाओं के आवेदनों का निस्तारण नहीं कर श्रमिकों को लाभ से वंचित करने, मजदूर कार्ड और पंजीयन नहीं करने और बीमारी सहायता के आवेदन स्वीकृत करने आदि की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामकरण राव, हनुमान दास राव, शिवकुमार व्यास, कन्हैयालाल सोलंकी, अनूप प्रजापत और प्रमोद सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...