कालबेलिया समाज ने की स्थाई निवास और रोजगार दिया जाए
जन किसान पंचायत की लूणकरणसर इकाई की अोर से लूणकरणसर और कालू में निवास कर रहे कालबेलिया समाज के लोगों ने स्थाई निवास और रोजगार देने की मांग की। जयनारायण व्यास और संयोजक जगदीश नाथ के नेतृत्व में मंगलवार को कोर्ट नंबर आठ के आगे प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज द्वारा खरीदी गई जमीनों के पट्टे दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कालीनाथ, उदीनाथ, रेंवतनाथ, बजीरनाथ आदि मौजूद थे।