पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • उदयरामसर की दो पानी की टंकियों से दो गुटों में बंटा गांव

उदयरामसर की दो पानी की टंकियों से दो गुटों में बंटा गांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयरामसर गांव की बनी दो पानी की टंकियों ने गांव को न सिर्फ पानी को लेकर दो हिस्सों बांट दिया बल्कि मनमुटाव भी हो गया। पानी की टंकी को लेकर यहां दो गुट बन गए। बुधवार को तो मामला आपस की हाथापाई तक पहुंच गया। एक गुट टंकी पर चढ़ गया। दूसरा नीचे नारेबाजी करता रहा। दोनों टंकियों का पानी पूरे गांव में बराबर का बंटवारा करने के लिए पीएचईडी के कर्मचारी अभियंता भी हालात देखकर वहां से भाग खड़े हुए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस और प्रशासन का जाब्ता भी पहुंचा। देर तक हुई समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी की दोनों टंकियों का पानी बराबर बांटने के लिए गांव में दो वाल्ब लगाए जाएं। उसके बाद पीएचईडी अभियंताओं ने काम शुरू किया। मंगलवार को भी एक पक्ष इसी विवाद को लेकर पानी की टंकी के आधे हिस्से तक चढ़ गए थे। पीएचईडी आपसी विवाद की वजह से अब तक काम नहीं करा पाई क्योंकि काम को लेकर एक पक्ष विरोध में थ और एक पक्ष साथ में।

यूं समझें उदयरामसर की कहानी : उदयरामसर गांव में एक टंकी बैंक के पास और दूसरी नई बनी। एक टंकी में दो और दूसरी में तीन ट्यूबवैल का पानी जाता है। पीएचईडी दोनेा टंकियों के पानी का मिलान कर पूरे गांव में बराबर हिस्से में पानी देने के लिए एक वाल्ब लगाना चाहता था। इसी बीच विरोध शुरू हो गया। जिस टंकी पर तीन ट्यूबवैल का पानी आता था वे अपने हिस्से का पानी दूसरी टंकी में नहीं जाने देना चाहते थे और दूसरा गुट बराबर के हिस्से की पानी की मांग कर रहा था। इसको लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। एक गुट एक सप्ताह पहले ही मिलान करने की मांग करने पहुंचा। बुधवार को पीएचईडी अभियंता पहुंचे तो विवाद हो गया। बाद में सहमति बनी कि दो वाल्ब लगाए जाएं ओर पहले एक एरिया की पूरी सप्लाई हो फिर दूसरे एरिया को पानी दिया जाए।

उदयरामसर में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते लोग।

दो टंकियों के पानी को लेकर गांव वालों का आपस का विवाद था। बुधवार को हमारे कर्मचारी काम करने पहुंचे थे तो विवाद और बढ़ गया। बाद में पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ समझौता वार्ता हुई ओर सहमति बन गई। अब हम दो वाल्ब लगाकर पानी का वितरण करेंगे। विजय वर्मा, एक्सईएन पीएचईडी

खबरें और भी हैं...