भाजपा के शासन में बढ़ती महंगाई पर जताया रोष
बीकानेर|भाजपा के शासन में महंगाई के बढ़ते ग्राफ पर रोष जताया गया। रानीबाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव इकबाल मलवान ने कहा कि आमजन के हितों से दूर भाजपा सरकार महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। इस बढ़ती महंगाई के कारण आमजन का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। बैठक में मनीष खान, आजम अली, वसीम खान, परवेज खान, लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।