पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • फोर्टिस डीटीएम अस्पताल में दो स्टेंट एक साथ लगाने के साथ हुई एंजियोप्लास्टी की शुरूवात

फोर्टिस डीटीएम अस्पताल में दो स्टेंट एक साथ लगाने के साथ हुई एंजियोप्लास्टी की शुरूवात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | फोर्टिस डीटीएम अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की शुरूवात 55 वर्षीय मोतीलाल भूरा के दो स्टेंट लगाकर की गई। अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.रामेश्वर विश्नोई ने बताया कि भूरा का साढ़े तीन साल पूर्व मुंबई की हीरानंदानी अस्पताल में दांयीं कोरोनरी में स्टेंट लगाया गया था। अब पुन: भूरा को दर्द और सांस फूलने की शिकायत रहने लगी। रोगी ने डॉ.विश्नोई से संपर्क किया। इलाज शुरु करने पर पता चला की रोगी के दांयीं कोरोनरी में 90 प्रतिशत सिकुड़न है और परिजनों की सहमति के बाद स्टेंट लगाकर रोगी को राहत प्रदान की गई। अस्पताल के फेसिलिटी डायरेक्टर ऋषि कपूर ने बताया कि अस्पताल उच्च गुणवत्ता की ह्रदय रोग सेवाएं देने के लिए तत्पर है। ह्रदय रोग के उपचार एवं सेवाओं की बीकानेर में शुरूवात होने से अब रोगियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...