बीकानेर | सुगनी देवी जेसराज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में 20 मई को घुटना जोड़ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य प्रबंधक मनीष बोथरा ने बताया कि शिविर के दौरान घुटना जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ.धीरज मरोठी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।