बीकानेर| किसानों को फसल बीमा का लाभ देने, सरकारी खरीद व्यवस्था को सही करने, भूमिहीन किसानों को भूमि आबंटन करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से 21 मई को जिला स्तरीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में रानी बाजार स्थित शकुंतला भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए धरने के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। बैठक में शंभूसिंह, हेतराम दिलोइया, विनोद शर्मा, मेघराज तावणिया आदि मौजूद थे।