पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बैठक... महिला बंदियों के लिए विधिक सेवा अभियान आज से

बैठक... महिला बंदियों के लिए विधिक सेवा अभियान आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जेल में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों की सहायता और पीड़ा जानने के लिए दस दिवसीय विधिक सेवा अभियान आज से प्रारंभ होगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 17 से 26 मई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पारीक के निर्देशन में जेल परिसर में अभियान का संचालन किया जाएगा। बुधवार को अभियान की तैयारी के संबंध में एडीआर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मनोचिकित्सक, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, केंद्रीय कारागृह अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अति.जिला शिक्षा अधिकारी, पैनल अधिवक्ता और एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद थे। पूर्णकालिक सचिव राहुल चौधरी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जेल में निरुद्ध महिला बंदियों, सजायाफ्ता महिला बंदियों और उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं व संबंधित विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...