आयोजन... कृषि यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव ‘गोरबंद’ कल
बीकानेर | स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में 18 मई को युवा महोत्सव ‘गोरबंद’ का आयोजन होगा। इसमें कृषि कॉलेज, गृह विज्ञान कॉलेज एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के छात्र-छात्राएं अपनी कला, साहित्य और संगीत विधाओं का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी होंगे। जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो.बी.आर.छींपा करेंगे।