पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • शिक्षा... योग कैम्प से नदारद शारीरिक शिक्षकों को नहीं मिलेगी तनख्वाह

शिक्षा... योग कैम्प से नदारद शारीरिक शिक्षकों को नहीं मिलेगी तनख्वाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | प्रारंभिक सेटअप की स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में योग सिखाया जाएगा। 21 मई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां शुरू हो गई है। डीईओ प्रारंभिक उमाशंकर किराड़ू ने बताया कि विश्व योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिले के 150 शारीरिक शिक्षकों को शिविर में योग की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग कैम्प राबाउमावि सूरसागर स्कूल में सुबह 6 से 8 बजे तक चलेगा। शिविर में अनुपस्थित रहने वाले शारीरिक शिक्षकों को मई माह का वेतन नहीं दिया जाएगा। डीईओ ने समस्त शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है। वहीं प्रशिक्षण के समय पानी की बोतल और दरी पट्टी साथ लेकर निर्धारित ड्रेस कोड में पहुंचना होगा।

खबरें और भी हैं...