पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीएड कॉलेजों में अब लगेगी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति व्याख्याताओं का मांगा ब्यौरा

बीएड कॉलेजों में अब लगेगी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति व्याख्याताओं का मांगा ब्यौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभाग के 115 बीएड कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बॉयोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाएगी।

बीएड कॉलेजों में गुणात्मक सुधार और स्टूडेंट्स की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है। शिक्षा सत्र 2018-19 में नए प्रवेश से पूर्व विश्वविद्यालय ने संभाग के सभी 115 बीएड कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी कर पांच बिन्दुओं की पालना रिपोर्ट मांगी है। पांच बिन्दुओं की रिपोर्ट में बीएड कॉलेजों से राज्य सरकार और एनसीटीई का मान्यता पत्र एवं निर्धारित प्रफोर्मा में प्राचार्य और व्याख्याताओं का योग्यता ब्यौरा, स्टूडेंट्स की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति सहित भूमि-भवन, एंडोमेंट फंड सहित अन्य सूचनाएं मांगी गई है। उपकुल सचिव शैक्षणिक डॉ.बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि सप्ताहभर में कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई है। पालना रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित कॉलेजों की सूची पीटीईटी को भेजी जाएगी।

एमजीएस यूनिवर्सिटी ने जारी किए निर्देश, एक सप्ताह में मांगी पालना रिपोर्ट

बनानी होगी खुद की वेबसाइट:-

विश्वविद्यालय ने सभी बीएड कॉलेजों को खुद की वेबसाइट बनाने के भी निर्देश दिए है। कॉलेज की आधारभूत संरचना से संबंधित दस्तावेज, भूमि एवं भवन, उपलब्ध कक्ष-कक्षों की संख्या, प्रयोगशाला, संचालित पाठ्यक्रम में नामांकित स्टूडेंट्स, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद रेगुलेशन 2014 के नियमानुसार संबंधित विश्वविद्यालय से अनुमोदित शैक्षणिक स्टॉफ की सूची से संबंधित सूचना वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। प्रत्येक 15 दिन में इस वेबसाइट को अपडेट भी करना होगा।

बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की शृंखला में ही यह निर्देश जारी किए है। प्रो.भगीरथ सिंह, कुलपति, एमजीएस यूनिवर्सिटी

खबरें और भी हैं...