पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच शिक्षकों के फर्जी तबादला आदेश, राज्य में सभी जिला शिक्षाधिकारियों को किया अलर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच शिक्षकों के फर्जी तबादला आदेश, राज्य में सभी जिला शिक्षाधिकारियों को किया अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी तबादला आदेश।

1. रीट-2018 भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के फर्जी आदेश वायरल हुए थे। उसमें रीट के लिए निर्धारित पदों काे लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय में विषयवार दर्शाया गया था। तत्कालीन निदेशक पी.सी.किशन ने इन आदेशों को फर्जी बताया था। जांच के दौरान विभाग यह पता नहीं लगा सका कि फर्जीवाड़ा किस स्तर पर हुआ और किसने किया।

2. वर्ष 2008 में पंचायतराज में बड़ी संख्या में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले हुए थे। उस वक्त पंचायतराज विभाग, जयपुर से 198 और 35 शिक्षकों के तबादलों की दो सूचियां जारी हुई थीं। बाड़मेर का एक शिक्षक सूचियां लेकर डीईओ प्रारंभिक कार्यालय पहुंचा था। दोनों सूचियां के आदेश क्रमांक क्रमश: 528-3708 तथा 528-18708 थे। स्कूल का नाम फर्जी होने पर संदेह हुआ तो तत्कालीन डीईओ ने पंचायतराज विभाग के उप शासन सचिव को लिखा। उपशासन सचिव ने दोनों ही आदेश फर्जी करार देते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उसके बाद कोटगेट पुलिस थाने में फर्जीवाड़े को लेकर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जयपुर में इस कार्य में लगे कर्मचारियों पर भी गाज गिरी। यह फर्जीवाड़ा डीईओ कार्यालय में तत्कालीन कर्मचारी रवि पारीक ने पकड़ा था।

अब निदेशालय से पुष्टि होने पर ही जारी होंगे आदेश

फर्जी तबादला आदेश पकड़ में आने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि किसी भी प्रकार के स्थानांतरण आदेश प्राप्त होने पर निदेशालय से पुष्टि के बाद ही कार्यग्रहण और कार्यमुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पांच शिक्षकों के स्थानांतरण संबंधित आदेश फर्जी है। कूटरचित आदेश को रचने वाले और इसे वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के संबंध में एसपी को पत्र लिखा गया है। सभी डीईओ को भी अलर्ट किया है। श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा

आदेश फर्जी है इसकी जानकारी मिल गई थी। किसी भी शिक्षक को कार्य मुक्त नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कन्हैयालाल भट्ट, डीईओ, प्रारंभिक, भीलवाड़ा

खबरें और भी हैं...