पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • समर कैंप 26 मई से, हर आयु वर्ग के लोगों में रजिस्ट्रेशन करवाने का उत्साह

समर कैंप 26 मई से, हर आयु वर्ग के लोगों में रजिस्ट्रेशन करवाने का उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल संयुक्त तत्वावधान में 26 मई से शुरू होने वाले समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में उत्साह बना हुआ है।

हर आयु वर्ग के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। समर कैम्प में स्केटिंग, हैंडराइटिंग, डांस, मॉडलिंग, कुकिंग, ब्यूटी केयर, मेहंदी व ज्वैलरी मैकिंग आदि से कैरियर को आगे बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। शिविर की फैकल्टी और प्रशिक्षक देखकर बच्चे, युवा, महिलाएं अपना पंजीयन करवाने पहुंच रहे हैं। समर कैंप के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

ये प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

समर कैम्प में स्पोकन इंग्लिश- किशोर सर, आत्मरक्षा- सोनिका सैन, योग- सिंग्धा डावरा, डांस- सिद्धांत जोशी, रिया मोटवानी, स्केटिंग- योगेन्द्र खत्री, हैंड राइटिंग व कैलीग्राफी- शेख उस्मान हारून, मॉडलिंग- ईशा अग्रवाल, कुकिंग- अर्चना थानवी, ब्यूटी केयर- सोनल, मेहंदी- निशा पारीक, ज्वैलरी मैकिंग- रजनी, अबेकस- विजेता छाबड़ा, ड्राइंग एंड पेंटिंग- नवीन आचार्य, म्यूजिक वोकल- रतनदीप बिस्सा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट- नवीन आचार्य आदि प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

यहां जमा होंगे रजिस्ट्रेशन फार्म

दैनिक भास्कर कार्यालय कीर्ति स्तंभ चौराहा, श्री बीकानेर महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनागढ़ के पीछे, श्री बीकानेर महिला मंडल माध्यमिक विद्यालय आसाणियों का चौक, राजस्थानी लव डोज, वरदान हॉस्पिटल के पीछे, आईटीआई सर्किल व्यास कॉलोनी में 25 मई को सायं 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करवाने होंगे। मोबाइल नंबर 9314039159 पर भी रजिट्रेस्शन व समर कैम्प के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

शिक्षा के साथ पर्सनेलिटी डवलपमेंट करने से

जल्द मिलती है सफलता

इंग्लिश गुरु और पर्सनेलिटी डवलपमेंट विशेषज्ञ किशोर सिंह राजपुरोहित ‘किशोर सर’ सफल होने के लिए एज्युकेशन के साथ-साथ पर्सनेलिटी डवलपमेंट को भी जरूरी मानते हैं। वे बताते हैं कि शिक्षित होकर आप सफल हो जाओ यह जरूरी नहीं है। आज के युग में एज्युकेशन के साथ-साथ पर्सनेलिटी डवलपमेंट के सप्लीमेंट का जुड़ाव जरूरी है। ये सप्लीमेंट टाइम मैनेजमेंट, मैन मैनेजमेंट सहित कई तरह के हैं। एेसा करने के बाद ही सफलता मिलती है। पीडी के अलावा इंग्लिश के बारे में उनका कहना है कि इंग्लिश आज के समय की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने के लिए इंग्लिश बोलना, समझना बहुत की जरूरी है। इंग्लिश बोलने अौर जानने से कांफिडेंस बढ़ जाता है।

ब्लैक बेल्ट यानी आत्मनिर्भरता का पहचान

ब्लैक बेल्ट में सैकंड डिग्री और कूडो मिक्स मार्शल आर्ट में जापान से ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला सोनिका सैन का मानना है कि ब्लैक बेल्ट से महिलाओं और युवतियों में आत्मनिर्भरता आती है। वो किसी भी परिस्थिति में खुद को एडजस्ट कर सकती है। इसे हासिल करने वाली महिलाएं अपने आप को मानसिक रूप से भी काफी सुदृढ़ मानती है। विदित रहे कि कूडो इंटरनेशनल फैडरेशन ऑफ इंडिया (केआईएफआई) के चेयरमैन फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार है। वे स्वयं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते हैं। कूडो एक मिक्स मार्शल आर्ट है।

समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कुछ नूतन कार्य करने की सीख मिलती है। ये कैंप गर्मी की छुट्टियों में मानसिक व शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने का विशेष माध्यम होते हैं। गजेंद्र राठौड़, प्रभारी समर कैंप

खबरें और भी हैं...