पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • नरेगा कार्मिकों का कार्य बहिष्कार 16वें दिन भी जारी, सौंपा मांग पत्र

नरेगा कार्मिकों का कार्य बहिष्कार 16वें दिन भी जारी, सौंपा मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेगा कार्मिकों के नियमतिकरण और वर्ष 2013 की एलडीसी और एसएसआर भर्ती को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्ण करवाने की मांग को लेकर 1 मई से जारी नरेगा कार्मिकों का कार्य बहिष्कार बुधवार को 16 वें दिन भी जारी रहा।

महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ जिला इकाई बीकानेर के नवीन शेखर पुरोहित ने बताया कि आंदोलन के तहत संघ की ओर से जिला प्रमुख सुशीला सींवर को मांग पत्र सौंपकर नरेगा कार्मिकों की मांगों को पूरी करने की मांग की गई।

कार्मिकों से बात करते हुए जिला प्रमुख ने कार्मिकों की मांगों को समर्थन दिया। इस दौरान अनेक कार्मिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...