फार्मासिस्टों को नहीं मिला वेतन, रोष जताया
फार्मासिस्टों के लंबे समय से बकाया वेतन की मांग करते हुए आमरण अनशन किए जाने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से समझौता वार्ता के दौरान प्रशासन द्वारा तीन दिनों में वेतन का भुगतान करने के समझौते की पालना समय अवधि बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ।
ऐसे में राजस्थान फार्मासिस्ट हितकारी संघ द्वारा बुधवार को मुख्य संरक्षक महावीर पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समझौते की पालना करने के संबंध में संघ की ओर से प्राचार्य डॉ.आर.पी.अग्रवाल से मुलाकात की गई। प्राचार्य ने तीन दिन का ओर समय मांगा। पुरोहित ने बताया कि आगामी तीन दिनों में भुगतान नहीं किया गया तो संघ की ओर से आमरण अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा।