पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पीबीएम हॉस्पिटल में बनेगा आंचल मदर मिल्क बैंक, राज्य सलाहकार ने लिया जायजा

पीबीएम हॉस्पिटल में बनेगा आंचल मदर मिल्क बैंक, राज्य सलाहकार ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीबीएम हॉस्पिटल में आंचल मदर मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में जयपुर से आए राज्य सलाहकार योग गुरु देवेन्द्र अग्रवाल ने प्रशासन से मीटिंग की तथा प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया।

मदर मिल्क बैंक की स्थापना नए जनाना अस्पताल के पास की जाएगी। योग गुरु ने बुधवार काे अधीक्षक डॉ. पी.के.बेरवाल से इस संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि 70 लाख रुपए के इस प्रोजेक्ट में काउंसलर रूम, डोनर रूम, रिकार्ड रूम बनाया जाएगा। माताओं से दुग्ध संग्रहित करके रखा जाएगा। ताकि वंचित नवजात शिशुओं के काम आ सके। योग गुरु ने बताया कि बच्चे को छह माह तक मां का दूध देना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे को कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। राज्य में अब तक कुल 18 मिल्क बैंक हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध हॉस्पिटलों में यह तीसरा होगा। इससे पहले जयपुर और उदयपुर में खुल चुके हैं।

पीबीएम हॉस्पिटल में डॉक्टरों को मदर मिल्क बैंक की जानकारी देते योग गुरु देवेन्द्र अग्रवाल।

पीबीएम के डी वार्ड में फ्रीज भेंट किया

बीकानेर | पीबीएम हॉस्पिटल के डी वार्ड में मरीजों के लिए भामाशाह हाजी गुल मोहम्मद ने एक फ्रीज भेंट किया। पीबीएम के औषध विभाग के आचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस मौके पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. बेरवाल और आईसीयू के कार्मिक महिपाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...