चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर के घर में की सेंधमारी, हजारों रुपए की कीमती साड़ियां ले गए
बीकानेर | चोरों ने व्यास कॉलोनी में सूरजपुरा कॉलोनी स्थित पुलिस इंस्पेक्टर के मकान में सेंधमारी की और हजारों रुपए की कीमती साड़ियां चुराकर फरार हो गए। पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर श्रवणदास संत का मकान व्यास कॉलोनी स्थित सूरजपुरा कॉलोनी में है। वर्तमान में वे श्रीगंगानगर पुलिस लाइन में तैनात हैं। सोमवार की रात को उनकी प|ी-बच्चे बीकानेर में सूरजपुरा स्थित मकान में सो रहे थे। चोरों ने देर रात को बाहर की तरफ बने कमरे की खिड़की पर लगी ग्रिल तोड़ी और अंदर घुस गए। दीवार में बनी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी 20-25 हजार रुपए की कीमती साड़ियां चुरा ली। मंगलवार को सुबह घर के लोगों को चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर की प|ी भगवती संत की रिपोर्ट पर व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चोरों का पता नहीं चल पाया है।