पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • दो दो लाख रुपए लेकर नागालैंड से बनवाए अवैध हथियार

दो-दो लाख रुपए लेकर नागालैंड से बनवाए अवैध हथियार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर के लोगों से दो-दो लाख रुपए लेकर नागालैंड से अवैध हथियार लाइसेंस बनवाए गए। कोर्ट ने लाइसेंस बनवाने वाले दलाल का अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिया है।

नयाशहर पुलिस थाने के एसएचओ बहादुरसिंह शेखावत ने बताया कि जस्सूसर गेट निवासी रामकुमार स्वामी ने बीकानेर के लोगों से दो-दो लाख रुपए लेकर नागालैंड से अवैध हथियार लाइसेंस बनवाए थे। पूर्व में गिरफ्तार मुश्ताक, रियाज, मनोज कुमार और हसन ने पूछताछ में यह सामने आया था। दलाल रामकुमार ने एडीजे संख्या दो में अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र पेश किया जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश अमित कुमार कड़वासरा ने सुनवाई के बाद अभियुक्त का अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक संख्या दो लालचंद सुथार ने न्यायालय को बताया कि अभियुक्त ने दो-दो लाख रुपए लेकर कूटरचित दस्तावेजों से अवैध लाइसेंस बनवाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत स्वीकार नहीं की जाए। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अभियुक्त इमरान को भी गिरफ्तार किया था। नागालैंड से लाइसेंस बनवाने वाले 84 लोगों को चिह्नित किया गया है। ये संख्या बढ़कर 250 तक पहुंचेगी। दलाल रामकुमार की गिरफ्तारी पर भी परतें खुलेंगी। गौरतलब है कि तत्कालीन एएसपी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस थाने में पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

दलाल रामकुमार स्वामी का अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र खारिज

खबरें और भी हैं...