पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहित्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 19 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान का प्रादेशिक अधिवेशन 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को अधिवेशन की तैयारी बैठक का आयोजन रानीबाजार स्थित शकुंतला भवन में किया गया। वरिष्ठ प्रचारक विपिन चंद्र ने बताया कि अधिवेशन के दौरान साहित्यकार सम्मेलन और युवा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार हिस्सा लेंगे। तैयारी बैठक में डॉ.अन्नाराम शर्मा, कर्ण सिंह बेनीवाल, मूलचंद बोहरा, विनोद कुमार ओझा, डॉ.सुधा आचार्य, डॉ.उषा किरण सोनी, मोनिका गौड़, राजेंद्र स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...