पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • रीको औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत बिलों से अरबन सैस हटाए जाए

रीको औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत बिलों से अरबन सैस हटाए जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी.पी पच्चीसिया ने रीको औद्योगिक क्षेत्रों के विद्युत बिलों से अरबन सैस हटाने के लिए बीकेईएसएल कंपनी के सीओओ डी. चटर्जी से मुलाकात की। अध्यक्ष पच्चीसिया ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार ने छह मार्च को अधिसूचना जारी की। उसके बावजूद विद्युत कंपनी ने रीको औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों के अप्रैल माह के बिलों में अरबन सैस जोड़ दिया गया। सरकार के आदेशों की पालना में बिलों से अरबन सैस हटाए जाए। विद्युत कंपनी के सीओओ चटर्जी ने सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र की इकाइयों से रिको क्षेत्र में स्थापित होने के जरूरी कागजात पेश करने पर इकाइयों के आगामी बिलों से अरबन सैस हटा दी जाए।

खबरें और भी हैं...