शिविर के समापन पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई
बीकानेर | उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड बीकानेर के पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का समापन बुधवार को किया गया। शिविर के दौरान 45 प्रतिभागियों ने पायोनियरिंग, तैराकी, प्राथमिक चिकित्सा, मानचित्र, भोजन बनाना, सामाजिक सेवा आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान सुरेश खत्री, एम.ए.सिद्धीकी, दीपक कुमार, नीतू सिंह, शुभेंदु अग्निहोत्री, योगिता पॉल, फारूख अली चौहान और धर्मेंद्र सिंह निर्वाण आदि ने सहयोग प्रदान किया। सर्वधर्म प्रार्थना के साथ शिविर का समापन किया गया।