स्काउट गाइड अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
बीकानेर | हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संभाग मुख्यालय की ओर से बुधवार को अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। बंगलानगर स्थित आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान में प्रारंभ शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुनील बोड़ा, तेजाराम राव, श्रीराम व्यास, एन.के.भाटी ने किया। प्रारंभ में प्राचार्य चरण सिंह चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में 162 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पुष्पा चौधरी, विजय श्रीमाली, ठाकुरदास स्वामी आदि मौजूद थे।