कविता संकलन ‘काव्य सुगंधा’ का लोकार्पण 20 मई को
बीकानेर | कादम्बिनी क्लब और नव किरण प्रकाशन की ओर से प्रकाशित काव्य संकलन ‘काव्य सुगंधा’ का लोकार्पण 20 मई को किया जाएगा। क्लब संयोजक डॉ.अशोक जोशी ने बताया कि महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सायं 5.30 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान संकलन में शामिल रचनाकारों को कादम्बिनी क्लब सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.कृष्णा आचार्य के संपादन में प्रकाशित इस संकलन के लोकार्पण अवसर पर जिन सदस्यों की गत वर्ष में पुस्तकें प्रकाशित हुई है उन रचनाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।