रमजान महीने में विद्युत-पानी की नियमित व्यवस्था की जाए
बीकानेर | रमजान माह के दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नियमित विद्युत एवं पानी की व्यवस्था हो। मांगों के संबंध में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हाजी मकसूद ने ज्ञापन में बताया कि अक्सर बुनियादी सुविधाओं में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर शमशाद अली, मोहम्मद असलम, जितेंद्र खत्री, संयोजक अत्ता हुसैन जाकिर, गोरधन लाल मीणा, इस्माइल खिलजी, मोहम्मद हसन, जुगल किशोर सहित कई लोग मौजूद थे।