पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनम की फिल्म से क्लैश होगी हर्षवर्धन की फिल्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áफैंटम फिल्मस ने अपनी अगली फिल्म ‘भावेश जोशी’ की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। हर्षवर्धन कपूर स्टारर यह फिल्म पहले 25 मई को रिलीज होने वाली थी पर इसी दिन जॉन अब्राहम ने भी अपनी फिल्म ‘परमाणु’ रिलीज करने का फैसला लिया। ऐसे में फैंटम फिल्मस ने ‘भावेश जोशी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और अब यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 1 जून को ही हर्षवर्धन कपूर की बहन सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ भी रिलीज होगी। अब हर्षवर्धन की फिल्म बहन सोनम की फिल्म से क्लैश होगी।

जून के फर्स्ट वीक में शुरू होगा ‘दस का दम’

Á‘बिग बाॅस 11’ होस्ट करने के बाद अब सलमान खान एक बार फिर टीवी पर लौट रहे हैं। इस बार वे रियलिटी शो ‘दस का दम’ होस्ट करेंगे। यह शो 4 जून से टेलीकास्ट िकया जाएगा। शो से जुड़े एक करीबी सूत्रों की मानें तो, ‘सलमान शो के पहले एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं, जिसे 4 जून (सोमवार) को टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो हफ्ते में दो दिन सोमवार और मंगलवार को टेलीकास्ट होगा। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट इस महीने के अंत तक होगी।’

हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करना चाहती हैं दीपिका

Áकान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने से पहले दीपिका पादुकोण ने यूएस में हुई मेट गाला पार्टी में भाग लिया था। सूत्रों के अनुसार यहां दीपिका के हॉलीवुड मैनेजर ने उनकी मुलाकात कुछ हॉलीवुड प्रोड्यूसर्स से करवाई जिनके साथ दीपिका ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर डिस्कशन किया है। दीपिका ने अपना अगला प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वे इस वक्त को किसी बड़े प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करना चाहती हैं। वे जल्द ही ‘XXX’ के सीक्वल मेंे भी दिखाई दे सकती हैं।

...तो बिग बी बन जाते ‘काबुलीवाला’

2015 में अफगानी मूल के फ्रांसीसी डायरेक्टर अतीक रहीमी ने ‘काबुलीवाला’ के रीमेक के लिए अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। अमिताभ को स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी, लेकिन पैसे की कमी के चलते फिल्म बन नहीं पाई।

अमित कर्ण | मुंबई

स्टार बनने से पहले अमिताभ बच्चन कोलकाता में नौकरी किया करते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई फिल्मों में बंगाली शख्स के किरदार भी निभाए, पर उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। उन्हें बलराज साहनी की 1961 में रिलीज हुई ‘काबुलीवाला’ बेहद पसंद थी, मगर वे उसके रीमेक में काम नहीं कर सके।

अब से तीन साल पहले उन्हें अफगानी मूल के फ्रांसीसी डायरेक्टर अतीक रहीमी ने मौजूदा जमाने की ‘काबुलीवाला’ ऑफर की थी। अमिताभ बच्चन ने उस रोल के लिए हामी भी भर दी थी। आतिफ इसे एक इंटरनेशनल फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन वे पैसे नहीं जुटा पाए और फिल्म बन ना सकी। अब, जब उसी किरदार से प्रेरित ‘बायोस्कोपवाला’ आ रही है तो उसमें डैनी ने यह रोल किया है।

Cannes 2018

लहंगे के बाद ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं सोनम

दैिनक भास्कर, बीकानेर, गुरुवार, 17 मई, 2018

प्रोड्यूसर सुनील दोषी ने बताया है...,

हमने बिग बी को अतीक रहीमी वाली फिल्म ऑफर की थी। उस वक्त प्रोड्यूसर्स पैसे नहीं जुटा पाए थे, जिसके चलते वह फिल्म नहीं बन पाई थी।

सोनम कपूर का कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सेकंड अपीयरेंस भी इम्प्रेसिव रहा। वे ऑफ शोल्डर न्यूड शेड के गाउन में नजर आईं, जिसे अमेरिकी डिजाइनर वेरा वांग गैंग द्वारा डिजाइन किया गया है। इस गाउन का कलर ट्रेन यैलो था। सोनम ने लूज हेयरबन बनाया हुआ था आैर गोल्डन आई मेकअप किया हुआ था।

सैफ अली खान की जगह...

‘बाटला हाउस’ के लिए नया एक्टर तलाश रहे हैं निखिल

Áपिछले साल इंडस्ट्री में यह अनाउंसमेंट हुई थी कि सैफ अली खान डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म का टाइटल भी ‘बाटला हाउस’ बताया गया था। फिल्म से जुड़ी ताजा खबर यह है कि निखिल अब इसके लिए किसी नए एक्टर की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो, ‘निखिल और सैफ ने इस प्रोजेक्ट पर तब डिस्कस किया था जब दोनों पिछले साल ‘बाजार’ की शूटिंग कर रहे थे। सैफ ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए मौखिक तौर पर हामी भरी थी पर अब निखिल इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वे सैफ के साथ ही काम करें या किसी नए एक्टर की तलाश करें। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि सैफ की फ्लॉप कॅरिअर की वजह से निखिल को फिल्म ‘बाजार’ के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे हैं। अब निखिल अपनी अगली फिल्म के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं।’

 ‘बाजार’ में सैफ के अलावा राधिका आप्टे, रोहन मेहरा और चित्रांगदा सिंह भी होंगे। यह फिल्म बनकर तैयार है पर डिस्ट्रीब्यूटर्स ना मिलने के कारण यह रिलीज नहीं हो पा रही है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिले अर्जुन कपूर

Áअर्जुन कपूर इन दिनों स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हैं। वे यहां स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लीगा की बारीकियाें से रूबरू हो रहे हैं, जिसके बाद वे इंडिया वापस लौटकर इसे प्रमोट करेंगे। बुधवार को अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा...

Amazing feeling. Meeting & talking on football with @Cristiano!!! Heck of a player, heck of a guy. All the best for Kiev & Russia.

 अर्जुन जल्द ही राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

सुना आपने?

अर्पण एनजीओ की गुडविल एम्बेसडर बनीं विद्या बालन

Áचाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज पर काम करने वाली मुंबई की एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन ने विद्या बालन को अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है। यह सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्या ने कहा है, ‘इस मुद्दे पर हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है। यहां तक कि आपके बच्चे के साथ भी हो सकता है। जरूरत है अपने बच्चों को इस बारे में जानकारी देने की ताकि उनके साथ कुछ भी गलत ना हो। साथ ही हमें खुद भी सतर्क रहना चाहिए।’ विद्या ने फिल्म ‘कहानी 2’ में चाइल्ड सेक्स एब्यूज सर्वाइवर दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया था।

मैड्रिड में...

10

खबरें और भी हैं...