वैश्विक बाजारों में मंदी से सोने में 200 रु. की गिरावट, चांदी भी नरम
जयपुर|वैश्विक बाजारों में मंदी के असर से बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया। चांदी में केवल 50 रुपए प्रति किलो की नरमी रही। ग्लोबल बाजार में भाव पांच माह के न्यूनतम होने का असर सोने पर लगातार दूसरे दिन भी दिखा। दो दिन में सोना 300 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है। अमेरिकी बाजार में सोना इस साल के सबसे निचले स्तर 1,290.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 1.52 फीसदी गिरकर 16.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग घटाए जाने से भी सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया।
बीकानेर सर्राफा भाव
बीकानेर| स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना व चांदी में 200-200 रुपए की गिरावट रही। बुधवार को सोना जेवराती (10 ग्राम) 30,800 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 32,100 रहा। चांदी 999 (किलो) 40,800 रुपए बिकी।