बीकानेर | पेंशन प्रकरण और चयनित वेतनमान प्रतिहारित करने के विरोध में शुक्रवार को धरना दिया गया। राजस्थान शिक्षक संघ के राजेश पाल ने उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर मंडल कार्यालय के आगे दिए गए धरने के दौरान संगठन की ओर से सहायक निदेशक डॉ.अशोक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बातचीत की गई।