पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज सेवानिवृत कर्मियों की सभा कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज सेवानिवृत कर्मियों की आमसभा 20 मई को सुबह दस बजे केंद्रीय बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में होगी। आरएसआरटीसी रिटायर्ड एंप्लाइज एसोसिएशन के शाखा सचिव गिरधारीलाल ने बताया कि सभा में बकाया भुगतानों व विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 17 को राजस्थान सरकार व रोडवेज प्रशासन की ओर से संयुक्त मोर्चा से लिखित समझौता किया था कि सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए, जो सरकार ने अभी तक नहीं किया है। ऐसे में कर्मचारी सरकार व रोडवेज प्रशासन का लगातार विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...