पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, न्यूनतम वेतन 24 हजार करने, सभी भत्तों का भुगतान एक जनवरी से करने, 12 घंटों के ड्यूटी रोस्टर को बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ की ओर से बीकानेर मंडल कार्यालय के आगे धरना दिया गया। मंडल सचिव हनुमान दास ने बताया कि जन जागरण पखवाड़े के तहत दिए गए धरने के दौरान मंडल रेल प्रबंधक को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शिवकुमार व्यास, अमरसिंह सिहाग, हरिराम तर्ड, जगदीश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...