पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एडी-जेडी पदों पर अनुभव में नहीं मिला शिथिलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त निदेशक पदों पर पदोन्नति में तीन साल का अनुभव रखने वाले अधिकारियों को ही डीपीसी में शामिल किया जाएगा। शिक्षा ग्रुप-दो विभाग ने अनुभव में शिथिलन के प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं दी है। शिक्षा निदेशालय ने अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त निदेशक के पदों पर वर्ष 2018-19 की डीपीसी में अनुभव में दो साल की शिथिलन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे थे लेकिन शिक्षा ग्रुप-दो विभाग के शासन उप सचिव कमलेश आबुसरिया ने निदेशक को जारी आदेश में बताया कि कार्मिक विभाग ने लोकहित में इन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया है। लिहाजा लोक सेवा आयोग से तिथि और समय निर्धारित कर संयुक्त निदेशक एवं समकक्ष पदों पर पात्र शिक्षा अधिकारियों की वर्ष 2018-19 की डीपीसी करवाई जाए।

खबरें और भी हैं...