बीकानेर | असाधारण देरी से चलने व रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण रेलवे प्रशासन ने लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 21 मई को लालगढ़ स्टेशन से रवाना नहीं होगी। सीनियर डीसीएम अभय शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से भी इसी वजह से कैंसिल की गई है। कई अन्य ट्रेनों पर भी रैक उपलब्ध नहीं होने के चलते असर पड़ेगा, लेकिन यह ट्रेन बीकानेर रूट पर संचालित नहीं है।