पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम... रात में राहत दिन में फिर तपिश, पारा @ 42.40

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहर में सूनसान पड़ा केईएम रोड।

बीकानेर | गुरुवार की शाम चली तेज हवा और हलकी बूंदाबांदी के बाद रात में हवा में ठंडक हो गई। इससे गर्मी से राहत मिली। रात के मौसम का असर दिन की गर्मी पर तो हुआ लेकिन तेज धूप की तपिश के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और उसके बाद चली ठंडी हवा के बाद रात में लोगों ने खुशनुमा मौसम का आनंद लिया। सुबह नौ बजे तक भी हवा का रुख सही हाेने से राहत मिली लेकिन दोपहर में धूप फिर से तीखी हो गई और मौसम मिजाज बदल गया। इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस व बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।

खबरें और भी हैं...