पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • कर्नाटक प्रकरण को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए शहर व देहात कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया

कर्नाटक प्रकरण को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए शहर व देहात कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कर्नाटक चुनाव के बाद वहां चल रहे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए देहात और शहर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत और शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महेंद्र गहलोत ने राज्यपाल के माध्यम से कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या को निंदनीय बताया। भाजपा द्वारा ऐसे कार्य करने की शैली काे संविधान की कुचलने वाली प्रक्रिया बताया। इस मौके पर यशपाल गहलोत ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के दम पर भाजपा कर्नाटक में तानाशाही तरीके से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राज्यपाल के जरिए शपथ दिलवाकर संविधान का उल्लंघन कर चुकी है। प्रदर्शन के दौरान मार्शल प्रह्लाद सिंह, किशनलाल मेघवाल, हनुमान चौधरी, सुषमा बारुपाल, अंबाराम इणखिया, वल्लभ कोचर, गुलाम मुस्तफा, गुलाब गहलोत, आनंद सिंह सोढा, राजूदेवी व्यास, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...