बीकानेर | भारत की परंपरा और सामाजिक संस्कारों को मजबूत बनाने में गांव-खेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह बात पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने कही। अवसर था स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ‘गोरबंध’ का। विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में आयोजित युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी ने किसानों और कृषि विश्वविद्यालय को साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा मोर्चा के प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों में 70 लाख किसान खेती का कार्य छोड़ चुके हैं, यह हमारे लिए सोचनीय मुद्दा है। कुलपति प्रो.बी.आर.छीपा ने कहा कि कृषि विद्यार्थियों को खेती की नए शोध करने चाहिए, जिससे किसानों को लाभ हो।