बीकानेर | सावधान संस्था की ओर से शुक्रवार को अन्नप्रदाता बैंक की शुरूवात की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि दानदाताओं से प्राप्त भाेजन सामग्री का हर रोज जरूरतमंदों और असहाय परिवारों में वितरण किया जाएगा। अन्नप्रदाता बैंक का प्रारंभ जूनागढ़ के पीछे पैट्रोल पंप के सामने किया गया। भदौरिया ने बताया कि इस स्थान पर नीले रंग का ड्रम रखा गया है। जिसमें दानदाता खाद्य सामग्री भेंट कर सकते है। सायं 6 बजे तक प्राप्त भोजन सामग्री का वितरण हर रोज असहायों को किया जाएगा। मनोज लूणिया के संयोजन में संचालित इस बैंक के उद्घाटन मौके पर आशा शर्मा, इकबाल खान, बजरंग सोनी, खेमचंद सोनी, ओमसिंह भाटी आदि मौजूद थे।