बीकानेर | बीकानेर में शिक्षा के स्तर को ओर अधिक बढ़ाने के लिए जयपुर रोड पर संजीवनी कम्पीटिशन क्लासेज के नाम से कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी प्रारंभ की गई है। निदेशक मुकेश सारण ने बताया कि सेंटर का उद्घाटन गंगाशहर थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य भीयांराम सारण, भागीरथ सारण, शिवलाल गोदारा सहित अन्य मौजूद थे।