बीकानेर | भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को देशी घी बढ़ाता है। यह कहना था कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बी.आर.छींपा का। प्रो.छींपा वेटरनरी कॉलेज सभागार में बालाजी आर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट सुगंधि घी के लांचिंग अवसर को संबोधित करते हुए विचार रख रहे थे। एलआईसी के सुधांशु मोहन मिश्र ने आर्गेनिक प्रोडक्ट के फायदों की जानकारी दी। इस मौके पर अंजनी इंड्रस्ट्रीज के पन्नालाल शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद, युधिष्ठर सिंह भाटी, जयचंदलाल डागा, बसंत नौलखा और रवि पुगलिया ने भी विचार रखे। इस दौरान निर्मल ललवानी ने सुगंधि घी के निर्माण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए स्वागत किया।