पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने को लेकर समर्थकों के साथ जयपुर गए गोविंद

खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने को लेकर समर्थकों के साथ जयपुर गए गोविंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कांग्रेस के घोषित किए गए ब्लॉक अध्यक्षों पर पार्टी में घमासान मचा है। उसी कड़ी में अब खाजूवाला ब्लॉक का मामला भी जुड़ गया। पूर्व संसदीय सचिव गोविंद मेघवाल गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से मिले और खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की मांग की। गोविंद ने समाचार पत्रों की कटिंग, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद और खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल के साथ न सिर्फ फोटो दिखाए बल्कि उनके कई कार्यक्रमों की मौजूदगी के उदाहरण दिए। बीआरओ के सामने भी करीब 700 लोगों ने इस पद के लिए दूसरे नाम सुझाए थे लेकिन कुछ नेताओं के इशारे पर कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में तवज्जो दी जा रही है। पायलट ने मेघवाल को आश्वस्त किया कि उनके प्रस्ताव पर पार्टी जरूर विचार करेगी। मेघवाल के साथ पायलट से मिलने वाले नेताओं में कृषि मंडी खाजूवाला के पूर्व अध्यक्ष चुन्नीलाल जाट, धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष मदन गोदारा, रेवंतराम भादू, रामेश्वर गोदारा, 40 केवाईडी सुनील रेवाड़, इमीचंद गोदारा, रतिराम कूकणा, सुग्रीव बिश्नोई, रामकुमार तेतरवाल, लेखराम धतरवाल, नेमीचंद चौधरी, अशेोक कड़वा, अजय सोनी, मुकेश बजाज, महेन्द्र तर्ड, मूसे खां, श्रमण बिश्नोई समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

पश्चिम विधानसभा का ब्लॉक भी अटका

बीकानेर पश्चिम विधानसभा में एक मृत व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस में अभी भी एक ब्लॉक का पद रिक्त है।

खबरें और भी हैं...