पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर में डेंगू से मौत, सरकार ने रिपोर्ट मांगी, सूरजड़ा गांव में महीनेभर तक एंटी डेंगू एक्टीविटी करने का आदेश

बीकानेर में डेंगू से मौत, सरकार ने रिपोर्ट मांगी, सूरजड़ा गांव में महीनेभर तक एंटी डेंगू एक्टीविटी करने का आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती हुए सुरजड़ा गांव के 19 वर्षीय पूनमराम पुत्र भंवराराम की मौत डेंगू से होने की पुष्टि हुई है। इस पुष्टि के साथ ही स्वास्थ्य निदेशालय ने इस मामले की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इतना ही नहीं अगले चार सप्ताह यानी एक महीने तक सुरजड़ा गांव में लगातार एंटी लार्वा एक्टीविटी और मास सर्वे करने का निर्देश दिया है। पीबीएम हॉस्पिटल में सात मई को भर्ती हुए सुरजड़ा निवासी पूनमराम की 12 मई को मौत हो गई। इस मौत के स्वास्थ्य निदेशालय तक इसकी जानकारी पहुंची तो निदेशालय ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। बीकानेर में इस वर्ष अब तक चार डेंगू रोगी रिपोर्ट हो चुकी है। इनमें से एक की मौत हुई। बीते सालों में हुई मौतों और रोगियों के आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

डेंगू मच्छर ढूंढ़ रही स्वास्थ्य टीम, बीकानेर में भी तलाश : स्वास्थ्य टीम उन सभी स्थानों पर डेंगू मच्छरों की तलाश कर रही है जहां-जहां मृतक पूनम रहा या गया। टीम के सदस्यों का कहना है, मृतक पूनम बीकानेर में भुट़्टों का चौराहा के पास रहता था। वहां भी मच्छरों की तलाश होगी। यह तलाश इसलिए जरूरी है ताकि आगे नए रोगी इस बीमारी की चपेट में नहीं आए।

खबरें और भी हैं...