पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इटैलियन ओपन: नडाल, सिलिच सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। टॉप सीड नडाल ने शुक्रवार को इटली के फेबियाे फोगनिनी को 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। क्रोएशिया के मारिन सिलिच भी अंतिम 4 मंे पहुंच गए हैं। चौथी सीड सिलिच ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के पाब्लो बास्ता को 6-3, 6-3 से मात दी।

पांचवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके। वे बेल्जियम के डेविड गोफिन के खिलाफ चोट के कारण बीच मुकाबले से हट गए। जब मुकाबला रुका तब गोफिन 6-2, 4-5 से आगे थे। वहीं, पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना और एडवर्डो रोजर वेसलिन की सातवीं वरीय जोड़ी को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। मार्सेल ग्रेनोलर्स और पाब्लो क्यूवस की गैरवरीय जोड़ी ने उन्हें 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

केशरी एकादश ने जीता क्रिकेट मैच

केशरी एकादश ने जीता क्रिकेट मैच

सिटी रिपोर्टर| बीकानेर

जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले लीग मैच में एन.पी.केशरी एकादश ने मोहन लाल रावत एकादश को 6 विकेट से हराया। संघ के अनिल सिडाना ने बताया कि शनिवार को चोरूराम एकादश का मुकाबला उमाशंकर व्यास एकादश के साथ होगा।

सिटी रिपोर्टर| बीकानेर

जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले लीग मैच में एन.पी.केशरी एकादश ने मोहन लाल रावत एकादश को 6 विकेट से हराया। संघ के अनिल सिडाना ने बताया कि शनिवार को चोरूराम एकादश का मुकाबला उमाशंकर व्यास एकादश के साथ होगा।

आईपीएल-11

डेयरडेविल्स से हारे चेन्नई के सुपरकिंग्स

हर्षल पटेल ने दिखाया ऑलराउंड खेल

मैन ऑफ द मैच हर्षल पटेल ने पहले 36* रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौका और चार छक्के लगाए। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर रायुडू का विकेट लिया।

दिल्ली डेयरडेविल्स : 5/162 रन, चेन्नई : 6/128 रन

नई दिल्ली | दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए। रिषभ पंत ने 38 रन बनाए, जबकि विजय शंकर और हर्षल पटेल 36-36 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए एनगिडी ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। विजय शंकर और हर्षल पटेल ने छठे विकेट के लिए 65 रन की अटूट साझेदारी की।

जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। अंबति रायुडू ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों से 50 रन बनाए।

आज के मैच :रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू वि. राजस्थान रॉयल्स, शाम 4 बजे से (जयपुर)

कोलकाता नाइटराइडर्स वि. सनराइजर्स हैदराबाद, रात 8 बजे से (हैदराबाद)

स्कोर बोर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

पृथ्वी शॉ कै. शार्दुल बो. चाहर 17 17 1 1

अय्यर बो. एनगिडी 19 22 3 0

पंत कै. ब्रावो बो. एनगिडी 38 26 3 2

मैक्सवेल बो. जडेजा 5 7 0 0

विजय शंकर अविजित 36 28 2 2

अभिषेक शर्मा कै. हरभजन सिंह बो. शार्दुल 2 4 0 0

हर्षल पटेल अविजित 36 16 1 4

अतिरिक्त : 9, कुल : 162/5 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-24, 2-78, 3-81, 4-94, 5-97, गेंदबाजी : दीपक चाहर 3-0-23-1, एनगिडी 3-0-14-2, रवींद्र जडेजा 4-0-19-1, शार्दुल ठाकुर 4-0-27-1, हरभजन सिंह 2-0-24-0, डेरेन ब्रावो 4-0-52-0

चेन्नई सुपरकिंग्स रन गेंद 4 6

वाटसन कै. बोल्ट बो. मिश्रा 14 23 0 1

रायुडू कै. मैक्सवेल बो. पटेल 50 29 4 4

रैना कै. शंकर बो. लिछिमाने 15 18 1 0

धोनी कै. अय्यर बो. बोल्ट 17 23 1 0

बिलिंग्स कै. अभिषेक बो. मिश्रा 1 5 0 0

जडेजा अविजित 27 18 0 2

ब्रावो कै. विजय शंकर बो. बोल्ट 1 2 0 0

चाहर अविजित 1 2 0 0

अतिरिक्त : 2, कुल : 128/6 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-46, 2-70, 3-90, 4-93, 5-113, 6-125, गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-20-2, लिछिमाने 4-0-21-1, अवेश खान 2-0-28-0, हर्षल पटेल 4-0-23-1, अमित मिश्रा 4-0-20-2, ग्लेन मैक्सवेल 2-0-14-0,

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 13 9 4 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 8 5 16

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14

4 मुंबई इंडियंस 13 6 7 12

5 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 13 6 7 12

6 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12

7 किंग्स इलेवन पंजाब 13 6 7 12

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 13 4 9 8

सबसे ज्यादा छक्के

33

रायुडू

सबसे ज्यादा

चौके

65

केएल राहुल

खबरें और भी हैं...