शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन पदयात्रा और मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का समापन शनिवार को वार्ड नंबर 44 में किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर आमजन को गुमराह किया। बेहतरी शासन और विकास कार्य करवाने के लिए आमजन कांग्रेस को मजबूत बनाए। गोपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता हर जगह सहज उपलब्ध है। इसलिए प्रतिनिधित्व का मौका दे। चित्रेश गहलोत, जुगलकिशोर, सुमेर सिंह, दिलीप सिंह, मोहनलाल, रामदयाल, महेंद्र सिंह ने भाजपा की नीतियों का आलोचना की। इस मौके पर आनंद सिंह, मगन, रवि पुरोहित, गजेंद्र, प्रेमलता राठौड़ सहित कई लोग मौजूद थे।