पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोरों को आज करेंगे कोर्ट में पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल घर के सामने से अप्रेल में चोरी हुई बाइक को जीआरपी ने बरामद कर ली है। चोरी के मामले में नागौर के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें जीआरपी रविवार सुबह न्यायालय में पेश करेगी। जीआरपी एसएचओ अनोपसिंह ने बताया कि आठ अप्रेल को पार्सल घर के सामने बरकत अली ने बाइक खड़ी की थी, जिसे लाडनूं के रोडू निवासी बजरंगलाल व डेगाना के रावलिया बास निवासी सीताराम चोरी कर ले गए थे। आरोपियों की चोरी की वारदात एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जीआरपी को आरोपी स्टेशन पर घूमते नजर आए तो उन्होंने फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...