पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के आरोप नयाशहर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुक्ताप्रसाद में रहने वाली प्रतिभासिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पति दलीप सिंह व उसका भाई जयपुर में ठेकेदारी का काम करते है। उसके भाई का दोस्त राधे मदद करता है। राधे की प|ी मधु को इस बात से एतराज है। 26 अप्रेल को वह घर के कामकाज में लगी हुई थी। तभी राधे की प|ी मधु, उसका भाई दीपक और उसका मित्र मुकेश जबरन घर में घुस आए। तीनों ने मिलकर गाली गलोच करते हुए उससे मारपीट की।

खबरें और भी हैं...