बीकानेर| कैंसर से पीड़ित एसपी ऑफिस में कार्यरत बाबू हेमंत शर्मा की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस कारण आईजी की ओर से किया जाने वाला एसपी ऑफिस का निरीक्षण भी अब बाद में होगा।
करीब 20 सालों से बीकानेर एसपी ऑफिस में कार्यरत यूडीसी हेमंत शर्मा का शनिवार को सुबह पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान देहान्त हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनकी मृत्यु के कारण आईजी बिपिन कुमार पाण्डेय की ओर से किया जाने वाला एसपी ऑफिस का निरीक्षण अब आगे बढ़ा दिया गया है। समता नगर निवासी हेमंत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मृत्यु की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शव यात्रा में शामिल हुए।