पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पोस्त ले जाते पकड़े गए युवक को अदालत में करेंगे पेश

पोस्त ले जाते पकड़े गए युवक को अदालत में करेंगे पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोस्त समेत पकड़े गए युवक को जीआरपी रविवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी को जीआरपी ने 17 मई को स्टेशन से गिरफ्तार किया था। जीआरपी एसएचओ अनोपसिंह ने बताया कि बल राजसिंह निवासी मोगा पंजाब 17 मई को थैले में करीब चार किलो पोस्त छिपाकर पंजाब ले जाने की फिराक में था। आरोपी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचा तो स्टाफ ने उसे चैकिंग के लिए रोका। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पोस्त बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी अब यह पड़ताल में लगी है कि आरोपी पोस्त कहां से लाया। किसे सप्लाई करने जा रहा था। अभी तक हुई पूछताछ में आरोपी यह बात स्वीकार की है कि वह पहली बार ही पोस्त लेकर पंजाब जा रहा था।

खबरें और भी हैं...