पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • सैकंड ग्रेड शिक्षकों का धरना जारी, निदेशालय पर प्रदर्शन कल

सैकंड ग्रेड शिक्षकों का धरना जारी, निदेशालय पर प्रदर्शन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2011 के संशोधित परिणाम में चयनित शिक्षकों की ओर से कोर्ट के आदेश को लागू करवाने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय के सामने चल रहा धरना शनिवार छठे दिन भी जारी रहा। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि भीषण गर्मी में शिक्षक पिछले छह दिन से शिक्षा निदेशालय सामने तंबू में बैठे है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि सोमवार के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को मदन कड़वासरा, बजरंग लोयल, जिला मंत्री पवन राठी, गजेंद्र कुमार शर्मा, ऋषिराज व्यास, रमेश कुमार, सुनील वर्मा, मनोज कुमार, सुनील पिलानिया और ओम प्रकाश लिम्बा ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...