रोटरी क्लब, बीकानेर की ओर से राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए तीन राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। क्लब अध्यक्ष किशन मुंधड़ा ने बताया कि पुरस्कारों के तहत 51 हजार रुपए की राशि का कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। वहीं 21 हजार रुपयों की राशि का खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित कृति को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही बृज-उर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार पद्य कृति को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार समिति के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुरस्कारों का निर्धारण साहित्यकारों के पैनल द्वारा किया जाएगा।