अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहभागिता के लिए योग दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन राजकीय नर्सिंग कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य छोटू कुमारी ने की।
दीपक शर्मा ने स्वस्थ जीवन के लिए योग की भूमिका अष्टांगयोग, प्राणायाय जैसे विषयों पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि आधुनिक खान-पान, बढ़ती भौतिक सुख सुविधाएं एवं तनाव ग्रस्त जीवन में योग से स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है। इस मौके पर टीचिंग स्टाफ जयबाला, भैरू सिंह जोधा, अब्दुल रज्जाक, सुनीता, मांगीलाल सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी युवा भारत, पतंजलि योग समिति की ओर से लाली माई बगेची में भी योग विषयक व्याख्यान कार्यक्रम किया गया।
भवानी शंकर ने बताया कि कार्यक्रम में नरेंद्र सुथार ने योग की महत्ता पर विचार रखें। योग अपनाने से जीवन को सुखी बनाया जा सकता है। नंदकिशोर व भवानी शंकर ने बच्चों को विशेष योग आसन करवाए। उन्होंने बताया कि 31 मई को योग विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।